Monday, October 6, 2025
0 0
HomeखेलIND vs PAK भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकबला 5...

IND vs PAK भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकबला 5 साल बाद होगी कड़ी टक्कर

Read Time:3 Minute, 48 Second

IND vs PAK भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकबला , 5 साल बाद होगी कड़ी टक्कर : इंटरकांटिनेंटल कप में मिली जीत से उत्साहित भारतीय फूटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप 2023 में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी | भारत का सामना बुधबार को श्री कांतिरावा स्टेडियम पर मैच में पाकिस्तान से होगा | यह मैच निर्धारित समय पर होने की उम्मीद है, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाडियों को भारत का वीजा मिल गया है . पाकिस्तानी टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है ,लेकिन भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ आगाज करके दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजाना है |

पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है भारत

आठ बार की चैंपियन भारत को ग्रुप ए में नेपाल, कुवैत, और पाकिस्तान के साथ रखा गया है | बाकि टीमों में लेबनान, मालदीप, भूटान और बांग्लादेश ग्रुप बी में है | भारत ने रविवार को भुनेश्वर में लेबनान को 2-0 से हरा कर इंटर कांटिनेंटल कप जीता था | यह 46 साल में लेबनान पर भारत की पहली जीत थी और भारत के लिए करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागा |

उसने सैफ चैम्पियनशिप में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी छेत्री 137 मैचों में 87 गोल कर चुके है और दो गोल और करने पर वह मलेशिया के मलेशिया के मुख़्तार दहारी को पछाड़ कर सर्वाधिक गोल करने वाले दुसरे एशियाई फुटबॉलर बन जायेगा | सैफ टूर्नामेंट जितने पर भारत को कुछ उपयोगी फीफा रैकिंग अंक भी मिल जायेंगे | कोच इगोर स्तिमक ने इंटर कांटिनेंटल कप जितने के बाद कहा था कि हम इससे बेहतर का सकते है | एक कोच कभी संतुष्ट नहीं होता |

पाकिस्तान टीम को मिला वीजा

भारत और पाकिस्तान के बीच सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का मुकाबला बुधवार को यहाँ श्री कांतीरावा स्टेडियम पर निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार खेला जायेगा | पाकिस्तान फुटबॉल टीम को सोमवार की रात को भारतीय उच्चायोग से वीजा मिल गया है | कर्णाटक प्रदेश फुटबॉल संघ के एअक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी टीम आज शाम या रात को यहाँ पहुँच सकती है | मैच बुधवार को शाम 7:30 पर खेला जाना है | एआइएफएफस्थिति पर नजर रखे हुए है | और हमें यकीं है कि मैच निर्धारित समय पर ही होगा | मैच यहाँ श्रीकांतरावास्टेडियम पर शाम 7:30 से खेला जायेगा | पाकिस्तानी टीम मॉरीशस में एक टूर्नामेंट खेलने गयी थी और उसकी रवानगी में विलम्ब हो गया क्योकिं पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास बंद था और वीजा को मंजूरी नहीं मिल सकी |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!